1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Coldest night of this season in Srinagar

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

Coldest night of this season in Srinagar
Coldest night in Srinagar : श्रीनगर (Srinagar) में गुरुवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात (Coldest night) रही और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक रात पहले तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
 
कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे : कश्मीर के कई इलाकों में लगातार तीसरी रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।ALSO READ: कश्मीर में हुई बर्फबारी, दिल्ली से अधिक ठंडा इंदौर!
 
इन जगहों पर तापमान शून्य से नीचे : गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग घाटी का एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा, जहां तापमान शून्य से ऊपर रहा। कोकेरनाग में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।ALSO READ: Weather Updates: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है। अगले 2 दिन में विशेषकर कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।(भाषा)
 
Edited By : Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE : महाराष्ट्र- झारखंड विधानसभा चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज? खरगे ने किया बड़ा दावा