1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. encounter Ishber Nishat area of Srinagar

श्रीनगर में एक और मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी घेरे में

srinagar
encounter in srinagar : 8 दिनों के अंतराल के बाद श्रीनगर में हिंसा फिर लौट आई है। श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2 से 3 आतंकियों के इस मुठभेड़ में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
 
2 नवम्‍बर को भी श्रीनगर में एक मुठभेड़ में एक शीर्ष आतंकी कमांडर मारा गया था। करीब 2 सालों के अरसे के बाद श्रीनगर में मुठभेड़ों का सिलसिला आरभ होने के कारण श्रीनगर के नागरिक दहशत और चिंता में हैं। ALSO READ: सोपोर में 1 आतंकी का सफाया, 3 की तलाश जारी, सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी
 
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही संयुक्त दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्‍बे के रामपोरा इलाके में शनिवार देर शाम को एक तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था।
 
प्राप्त समाचारों के अनुसार पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने रामपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
कई राज्यों में कोहरे की दस्तक, पहाड़ों को बर्फबारी का इंतजार