1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Cold increased in Kashmir

kashmir Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान 0 से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

Kashmir Snowfall
Cold increased in Kashmir : ठंड (cold) से मामूली राहत मिलने के 1 दिन बाद कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) जिले में कोकेरनाग (Kokernag) को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात को तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
 
श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री : अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार रात यह 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
 
पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र : अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम, घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और वहां न्यूनतम तापमान 0 से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक उत्तर कश्मीर के 1 अन्य पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान 0 से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
कुपवाड़ा और काजीगुंड में पारा गिरा : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा 0 से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0 से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड को घाटी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित व दूरदराज के इलाकों में 29 से 30 नवंबर तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
बाड़ी में गोलीबारी, फतेहपुर शेखावाटी में भिड़े 2 गुट (live updates)