1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. whatsapp users need to share recent chat messages after reporting a number

नया फीचर : रिपोर्ट करने पर Whatsapp को देना होगा सबूत, दिखानी होगी लेटेस्ट चैट

Whatsapp
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है।  WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर से यूजर्स को WhatsApp पर कॉन्टैक्ट को रिपोर्ट करने से पहले सबूत देना होगा। आपको प्रूफ के रूप में अपनी लेटेस्ट चैट दिखानी होगी। इसके बाद ही आप रिपोर्ट कर सकेंगे।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर ऐप के 2.20.206.3 एंड्रॉयड वर्जन पर शुरू हो गया है। इसे जल्द ही सभी वर्जन पर लांच किया जाएगा। अगर WhatsApp किसी भी तरह के गलत मैसेज आते हैं या फिर आप हैरसमेंट और स्पैमिंग के शिकार होते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको रिपोर्ट करने में काफी आसानी होगी।

इसके साथ ही आप सबूत के रूप में चैट दिखानी होगी। अभी अगर आपके फोन में कोई नए नंबर से मैसेज आता है तो आपके पास Report, Block या कॉन्टैक्ट सेव करने के ऑप्शन दिखाई देते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन में पहले से सेव नंबर की भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

इस समय रिपोर्ट करने पर किसी भी तरह की चैट नहीं मांगी जाती है। यह फीचर लाइव हो जाने के बाद अगर आप किसी अकाउंट को रिपोर्ट करते हैं तो आपको एक मैसेज दिखाई देगा।

इसमें लिखा होगा- 'Most recent messages from this user will be forwarded to WhatsApp (इस यूजर के कुछ लेटेस्ट मेसेजेस वॉट्सऐप को फॉरवर्ड किए जाएंगे।') Wabetainfo की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी पहले सामने वाली की चैट को वेरिफाई करेगी। इसके बाद में भी कोई कार्रवाई करेगी।
अगला लेख
नीतीश कुमार बोले- मेरा आखिरी चुनाव है, वोट तो दोगे ना...