Daily Horoscope
✕

व्हाट्‍सएप में नया फीचर, मिलेगी यह सुविधा

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (17:41 IST)
सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप जल्द ही नया फीचर जोड़ने जा रहा है। खबरों के अनुसार इस फीचर से वीडियो कॉल को वॉइस कॉल में स्वीच किया जा सकता है।
 
वीडियो-वॉयस कॉल स्विच फीचर के जरिए अगर नेटवर्क में प्रॉब्लम या किसी अन्य कारण से वीडियो कॉल करने में कोई परेशानी आती है, तो यूजर आसानी से वीडियो काल को वॉयस कॉल में स्विच कर सकता है। अक्सर ऐसा होता है, नेटवर्क में आ रही परेशानी के कारण वीडियो कॉल नहीं हो पाती और बीच में ही कॉल डिस्कनेक्ट हो जाती है।
 
इस नए फीचर में अगर एक यूजर वॉइस कॉल को वीडियो कॉल में स्विच करना चाहता है तो दूसरी तरफ के यूज़र को इसकी मंजूरी देनी होगी, बिना दोनों तरफ के अप्रूवल के यह संभव नहीं हो पाएगा। हाल ही में व्हाट्‍सएप ने 'Delete for Everyone' फीचर को पेश किया था। इस फीचर की सहायता से यूजर भेजे हुए मैसेज को 7 मिनट के अंदर डिलीट कर सकते हैं। 
 
वीडियो-वॉयस कॉल स्विच फीचर के साथ ही एक अन्य फीचर पर भी टेस्टिंग जारी है। व्हाट्‍सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर को प्रेस बटन की जगह स्लाइडिंग इंटरफ़ेस दिया जा सकता है। इसके साथ यूज़र्स बिना बटन प्रेस करे अपना वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में अतिरिक्त फीस वसूली के विरोध में अभाविप का आंदोलन चौथा दिन भी विरोध जताया

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

अगला लेख