biodatamaker

गुजरातियों को गुमराह कर रहे हैं हार्दिक पटेल

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (17:30 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुजरात में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर एक- दूसरे तथा गुजरात के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि देश का कानून साफ है कि किसी भी स्थिति में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं दिया सकता।
 
जेटली ने आज यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस संबंध में कहा कि इस संबंध में कानून बिल्कुल साफ है और यह उच्चतम न्यायालय ने बनाया है कि किसी भी स्थिति में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत की सीमा अनिवार्य है और अगर कोई कहे कि वे कोई तरीका निकाल लेंगे तो वे एक दूसरे को और जनता को भी धोखा दे रहे है।
 
उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देना कानूनन संभव नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 31 (सी) के अंतर्गत अगर वे आरक्षण को नौवीं अनुसूची में ले आएंगे तो उसकी भी न्यायिक समीक्षा हो सकती है। इस प्रकार से आरक्षण की सीमा बढ़ाना संभव नहीं है और पचास प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन नहीं किया जा सकता।
 
जेटली ने कहा कि कांग्रेस और पाटीदार अनामत आरक्षण समिति एक दूसरे को तो धोखा दे ही रही हैं साथ ही लोगों को भी गुमराह कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख