सम्बंधित जानकारी
- WhatsApp पर सरकार के चैटबॉट ने बनाया रिकॉर्ड, Corona से जंग में बन रहा है हथियार
- व्हाट्सएप 40 मिनट तक रहा डाउन, इंस्टाग्राम यूजर्स भी हुए परेशान
- सरकार ने संसद में बालाकोट एयर स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 हटाने पर चैट लीक होने पर दी जानकारी, कही यह बात
- सोशल मीडिया कर्मचारियों को जेल भेजने की नहीं दी धमकी, सरकार का स्पष्टीकरण
- WhatsApp पर बदलेगा चैटिंग का अंदाज, जानिए कैसे
WhatsApp पर 4 फीचर्स आपकी चैटिंग को बनाएंगे एडवांस और मजेदार, जल्द होंगे लांच
सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp बहुत ही जल्द नए बदलाव करने जा रहा है। WhatsApp बहुत जल्द Instagram Reels को शामिल करने वाला है।
शॉर्ट वीडियो क्लिप्स भी आपके चैटिंग ऐप में भी इंटिग्रेटेड हो जाएंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये किस तरह से आपको दिखेंगे। बताया जा रहा है कि चैटिंग के ऊपर स्टेट्स की तरह ही Instagram Reels का भी एक सेक्शन बनाया जा सकता है।
टेक वेबसाइट्स के मुताबिक अब आपको किसी भी मैसेज को डिलीट करने की आवश्यकता नहीं है। अनचाहे मैसेज को आप आर्काइव मोड में डाल सकते हैं। यानी ये मैसेज आपको बार-बार परेशान नहीं करेंगे। आप अपने फ्री समय में मैसेज को पढ़ सकते हैं। यह फीचर भी जल्द लांच हो सकता है।
WhatsApp में आने वाले मैसेज से परेशान है तो उसे ऐप डिलीट करने की जरूरत नहीं है। WhatsApp पहली बार Logout का फीचर भी ला रहा है। यानी अब आप अपनी मर्जी से WhatsApp से ब्रेक ले सकते हैं।
WhatsApp में नया ऑडियो मैसेज फीचर भी जल्द आने वाला है। इस फीचर की खूबी यह कि कि आप ऑडियो की स्पीड को खुद भी तय कर सकते हैं। पहले WhatsApp सिर्फ एक ही ऑडियो स्पीड फॉर्मेट को सपोर्ट करता था।
