1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Google map mario

गूगल मैप्स पर ले सकेंगे मारियो का मजा

Google map
सैन फ्रांसिस्को। हम सबने बचपन में मारियो गेम खेला होगा। इस गेम में मारियो नाम का एक कैरेक्टर तमाम बाधाओं को पार करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है। अब गूगल ने इसी कैरेक्टर के आधार पर गूगल मैप्स में रोमांच लाने की कोशिश की है।

दुनिया की इस दिग्गज टेक कंपनी ने मैप्स में एक नया फीचर लांच किया है, जो किसी यात्रा को एक रोमांचक यात्रा में बदल सकती है क्योंकि अब यूजर्स एप का प्रयोग करते हुए नेविगेशन इंटरफेस में मारियो कार्ट को जोड़ सकते हैं।

इसे शुरू करने के लिए यूजर्स को पहले गूगल प्ले या एप स्टोर पर जाकर गूगल मैप को अपडेट करना होगा। उसके बाद गूगल मैप एप खोलकर स्क्रीन की दाईं तरफ निचले हिस्से में पीले ऑइकॉन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद मैप आपसे पूछेगा कि क्या आप मारियो टाइम को सक्रिय करना चाहते हैं।

इसकी पुष्टि करते ही मारियो सक्रिय हो जाएगा और सामान्य तौर पर दिखने वाले नेविगेशन ऐरो की जगह पर '1990 के दशक का सबसे लोकप्रिय वीडियो गेम कैरेक्टर' मारियो दिखने लगेगा। हालांकि यह अपडेट भारत में सोमवार से शुरू होगा।  (Photo Courtesy : twitter) 
अगला लेख
जरूरत पड़ने पर हम सीमा भी पार कर सकते हैं : राजनाथ