dipawali
✕

फेसबुक ने किया यह बड़ा खुलासा

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2017 (17:45 IST)
फेसबुक ने अकाउंट्‍स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फेसबुक ने यह स्वीकार किया है कि फेसबुक पर करोड़ों अकाउंट फर्जी हैं। भारत में 2014 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में फेसबुक के फर्जी खातों की बातें सामने आईं थीं जिनसे अफवाहें उड़ाई गईं या निम्न स्तरीय राजनीतिक हमले किए गए, वहीं फेसबुक तब भी सवालों और जांच के घेरे में था। जब से साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने में रूसी अकाउंटों की भूमिका को लेकर फेसबुक को भी अमेरिका में चल रही जांच का सामना करना पड़ रहा है। अब फेसबुक माना है कि उसके प्लेटफॉर्म में 27 करोड़ फर्जी या नकली अकाउंट्स हैं।
 
द टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया दिग्गज ने इस हफ्ते अपनी तिमाही आय के आंकड़े जारी किए थे और इसके साथ ही यह खुलासा भी किया था कि उसने जितना अनुमान लगाया था, उससे 10 लाख गुना ज्यादा फर्जी या नकली खाते हैं। 
 
द वॉशिंगटन पोस्ट की अक्टूबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने सांसदों को यह बताने की योजना बनाई थी कि 12.6 करोड़ यूजरों ने रूसी ऑपरेटरों द्वारा बनाई गई और वितरित की गई सामग्री देखी होगी। यह कंपनी द्वारा पहले बताए गए आंकड़ों से कई गुना अधिक है। फेसबुक ने पहले बताया था कि लगभग 10 लाख यूजर्स ने उन विज्ञापनों को देखा था।
 
इससे पहले खबर आई थी कि फेसबुक अपने न्यूज फीड को दो भागों में विभाजित करने के लिए टेस्टिंग कर रहा है। इसके तहत सोशल मीडिया की जगत की दिग्‍गज कंपनी फेसबुक निजी समाचारों से व्यावसायिक पोस्‍टों को अलग करने के बारे में विचार कर रहा है। कंपनी का मानना है कि यह कुछ व्यवसायों को विज्ञापन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है। (एजेंसियां) 

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

इंदौर ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, 70वां अंगदान संपन्न

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

इंदौर में जेल प्रहरी अंडरगार्मेंट्स में नशीले पदार्थ कैदियों को करता था सप्लाई, आधी रात को ऐसे हुआ पर्दाफाश

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

अगला लेख