1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Elon Musk Actively Searching For New Twitter CEO

सर्वे कराकर फंसे एलन मस्क! अब ढूंढ रहे Twitter का नया CEO

Elon Musk
वॉशिंगटन। अमेरिकी अरबपति एवं ट्विटर के मालिक एलन मस्क यूजर्स के उन्हें पद छोड़ने के लिए वोट करने के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तलाश कर रहे हैं। वे सर्वे करवाकर खुद ही फंस गए हैं।
 
गत रविवार को मस्क ने एक पोल पोस्ट कर ट्विटर यूजर्स से पूछा कि क्या उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुख्य कार्यकारी के रूप में पद छोड़ देना चाहिए।
 
करीब 12 घंटे तक चले मतदान में 17.5 करोड़ से अधिक यूजर्स ने भाग लिया। करीब 57.5 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने मस्क के इस्तीफे के पक्ष में मतदान किया था।
अगला लेख
Weather Update : उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे के कारण हादसे में 3 लोगों की मौत, 40 घायल