1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. customers thrash Delhi store employees over delay in iPhone 15 supply

iPhone 15 देने में देरी पर ग्राहकों ने कर्मचारियों की पिटाई की, 2 गिरफ्तार

iPhone 15
उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में आईफोन की डिलीवरी में देरी को लेकर एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के कर्मचारी को कथित रूप से पीटने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को रूप नगर बंग्लो मार्ग पर स्थित क्रोमा स्टोर में हुई।
 
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसे कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि 2  आरोपियों जसकिरत सिंह और मनदीप सिंह ने क्रोमा सेंटर पर आईफोन 15 बुक कराया था।
 
कलसी ने बताया कि आईफोन की आपूर्ति की संभावित तिथि शुक्रवार की थी, जिसे पूरा करने में स्टोर विफल रहा, जिसके बाद दोनों का कर्मचारी से झगड़ा हो गया।
 
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें दो लोग शोरूम के अंदर कर्मचारियों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीटीआई-भाषा वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का बड़ा प्लान फेल, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, गोला-बारूद भी मिला