1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Amazon Freedom Sale: Nokia 8.1, Nokia 6.1 Plus Get Heavy Discounts

अमेजन फ्रीडम सेल, महंगे स्मार्टफोन पर मिल रही है 7000 से अधिक की छूट

Amazon sale
अमेजन की फ्रीडम सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में कई स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहे हैं। मोबाइल फोन्स पर 40 प्रतिशत तक छूट मिल रही है।
 
टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। अमेजन पर यह फ्रीडम सेल 8 से 11 अगस्त तक चलेगी। अमेजन की प्राइम डे सेल में Nokia 6.1 और Nokia 8.1 पर खास डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए, हम आपको इन ऑफर्स के बारे में बताते हैं-
 
नोकिया 8.1 के 4GB RAM+64GB वैरिएंट के स्मार्ट फोन को 18900 रुपए की कीमत और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट वाले स्मार्ट फोन 22,499 कीमत पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इस पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी मिल रहा है। अगर पुराना स्मार्ट फोन के एक्सचेंज पर 7700 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
 
एसबीआई और आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड्‍स पर भी आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। Nokia 6.1 Plus की कीमत पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को 10,999 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि इस सेल में कंपनी की नियम व शर्तें लागू हैं।
अगला लेख
बारिश के कारण भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 40-40 ओवरों का किया