kalsarpa dosh calculator
✕

ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 (23:45 IST)
ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने 2 अमेरिकी लड़ाकू विमानों और एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। अमेरिका ने अपने पायलटों को बचाने के लिए ईरानी क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
<

Wild footage of a U.S. Air Force HC-130J “Combat King II” Combat Search and Rescue (CSAR) Aircraft flying low over the countryside of Southern Iran while refueling a pair of MH-60G “Pave Hawk” Combat Search and Rescue (CSAR) Helicopters earlier this morning, as the search… pic.twitter.com/ROiBsWjWQs

— OSINTdefender (@sentdefender) April 3, 2026 >न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया गया। हालांकि विमान में सवार क्रू की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी सेना संभावित बचे हुए पायलटों का पता लगाने के लिए तेजी से अभियान चला रही है ताकि वे ईरान के हाथ न लगें।
ALSO READ: UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम
 
ALSO READ: Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में फिर आया भूकंप! गूंज उठे अलार्म, दफ्तरों और सोसाइटियों में मची अफरा-तफरी
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार गिराए गए अमेरिकी फाइटर जेट के एक क्रू मेंबर को अमेरिकी बलों ने सुरक्षित बचा लिया है। F-15E दो सीटों वाला विमान होता है, जिसमें एक पायलट और एक वेपन सिस्टम्स ऑफिसर (WSO) होता है, जबकि F-35 एक सिंगल-सीट विमान है। इस बीच यूएस मीडिया ने दावा किया कि F15-ई के एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू किया गया है। 
ALSO READ: CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

क्या कहा ईरानी मीडिया ने 

इससे पहले ईरानी मीडिया ने कुछ तस्वीरें जारी कर दावा किया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने मध्य ईरान में दूसरे F-35 जेट को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस विमान का पायलट संभवतः इजेक्ट नहीं कर पाया।
ALSO READ: युद्ध में टेक इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान क्यों बना रहा है सॉफ्ट टारगेट और इसके पीछे क्या है रणनीति
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में कराज ब्रिज पर हमले का जश्न मनाया था। इसके बाद तेहरान ने अमेरिका, इजराइल और खाड़ी देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इराकी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी UH-60 Black Hawk हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया।

यह हेलीकॉप्टर कथित तौर पर गिराए गए जेट के पायलट की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का हिस्सा था। इस दावे पर अमेरिका की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने सर्च ऑपरेशन में C-130 Hercules विमान सहित कई हेलीकॉप्टर और जेट तैनात किए थे, लेकिन ईरानी एयर डिफेंस की फायरिंग के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा।
ALSO READ: Gemma 4: गूगल ने पेश किया अब तक का सबसे शक्तिशाली ओपन AI मॉडल; जानें इसकी खासियतें और इस्तेमाल का तरीका
 

<

ईरान के सरकारी टीवी पर घोषणा हो रही है कि जो भी व्यक्ति लापता अमेरिकी पायलट को ज़िंदा सरकार को सौंपेगा उसे बड़ा ईनाम दिया जाएगा… pic.twitter.com/aLVEUYjyUq

— LP Pant (@pantlp) April 3, 2026 >

पायलट पर इनाम का ऐलान 

ईरानी मीडिया ने इस बीच स्थानीय लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई 'दुश्मन पायलट' नजर आए तो उसे पुलिस के हवाले करें और इसके लिए इनाम देने की भी बात कही गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें C-130 विमान और दो हेलीकॉप्टर दक्षिणी ईरान के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ते दिखाई दे रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख