गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Mahendra Singh Dhoni entry made a ear defeaning 95 decibal sound
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (11:21 IST)

MS Dhoni के आने से ऐसा मचा शोर जिससे सुनाई देना बंद हो जाए (Video)

Quinton De Kock की पत्नी की इंस्टाग्राम स्टोरी बयां करती है कितना शोर हुआ लखनऊ में जब MS Dhoni बल्लेबाजी करने उतरे

Quinton De Kock's wife Instagram story when MS Dhoni came to bat hindi news
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में जब-जब क्रीज पर उतरते हैं तब तक क्रिकेट फैंस ऐसा शोर मचाते हैं जो किसी ने सुन ना हो। आज लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे तो करीब 95 डेसिबल का शोर लखनऊ की जनता ने मचाया।

यह शोर 95 डेसीबल तक गया यह लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की पत्नी के स्मार्ट वॉच से पता चला। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो गई।
इस स्मार्ट वॉच (Smart Watch) पर लिखा हुआ था कि जिस जगह डिकॉक की पत्नी खड़ी हुई है वहां खूब शोरगुल हो रहा है। अगर ऐसा ही शोर लगातार 10 मिनट तक होता रहा तो कुछ देर के लिए सुना बंद कर देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 9 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाएं। इस सत्र में अब तक वह 34 गेंद में 87 रन बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अभी तक एक भी बार किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हुए हैं। यही कारण है कि अब तक महेंद्र सिंह धोनी का इस टूर्नामेंट में कोई औसत नहीं निकल पाया है।