1. खेल-संसार
  2. »
  3. आईपीएल 2009
  4. »
  5. समाचार

मैक्कुलम पर लगा आरोप

कोलकाता नाइट राइडर्स
12 मैचों में से दस हार चुके कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं और अब उन पर अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने का आरोप लगाया गया है।

डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल के मैच में मैदानी अंपायर एस रवि और रूडी कटर्जन ने मैक्कुलम की शिकायत की।

यह वाकया उस समय हुआ जब मशरेफ मुर्तजा की आखिरी ओवर की पहली गेंद को स्क्वेयर लेग अंपायर ने नो बॉल करार दिया गया। मैक्कुलम पहले इसे मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने अंपायरों के साथ बहस भी की।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें