मुंबई इंडियन्स ने शुरु की IPL 2023 की तैयारी, बतौर सहायक बल्लेबाज कोच जुड़ा यह शक्स
मुंबई: पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 संस्करण से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में कोच्चि में इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। इसमें सभी टीमों ने कुल 80 खिलाड़ी खरीदे। इसी सिलसिले में मुंबई इंडियंस ने एक और अहम कदम उठाते हुए अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सत्र से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
अरुण कुमार मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे जहां मार्क बाऊचर प्रमुख कोच हैं जबकि कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कोच हैं। शेन बांड गेंदबाजी और जेम्स पेंमेंट फील्डिंग कोच हैं।
दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी खेलों का अनुभव रखने वाले अरुण कुमार ने 1993 से 2008 तक 16 वर्षों तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया और 7208 रन बनाये हें। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1993 से 2008 तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की ओर अपना रुख किया और कर्नाटक टीम के बल्लेबाजी कोच बने। वर्ष 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक ने उनके कोचिंग के दौरान लगातार खिताब जीते।
अरुण कुमार की कोचिंग में आईपीएल भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था। वह आईपीएल में कोचिंग में 2019-20 सीज़न के लिए पुड्डुचेरी के प्रमुख कोच (हेड कोच) और 2020 से यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल क्रिकेट टीम के भी हेड कोच रहे हैं।
Presenting आपले नवीन assistant batting coach!
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 28, 2022
Arun has previously won consecutive titles in 2013-14 & 2014-15 as Karnatakas batting coach in Ranji Trophy, Irani Trophy and Vijay Hazare Trophy.
Welcome to #OneFamliy #DilKholKe #MumbaiIndians pic.twitter.com/YjTOGsQ8yz
मुंबई केपटाउन के गेंदबाजी कोच बने जैकब ओरम
न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला जैकब ओरम को दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सत्र से पूर्व मुंबई इंडियंस केपटाउन का गेंदबाजी कोच बनाया गया है।
न्यूजीलैंड के लिये 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी20 मैच खेल चुके ओरम इंडियन प्रीमियर लीग खेल चुके हैं और 2013 में आखिरी सत्र में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।
वह न्यूजीलैंड महिला टीम के सहायक कोच रह चुके हैं ।इसके अलावा न्यूजीलैंड ए टीम के कोच भी रहे हैं।मुंबई केपटाउन टीम में साइमन कैटिच मुख्य कोच, हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच, जेम्स पामेंट क्षेत्ररक्षण कोच और रॉबिन पीटरसन टीम मैनेजर हैं।

