7 दिन के क्वारंटाइन के बाद क्रिस गेल की पार्टी हो रही है, देखें वीडियो
पंजाब किंग्स की शान और यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के जितना पसीना मैदान पर बहाते हैं उससे ज्यादा मस्ती वह मैदान के बाहर करते हैं। हाल ही में क्रिस गेल ने 7 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा किया और पंजाब किंग्स की टीम में वह शामिल हुए।
7 दिनों के क्वारंटाइन पीरियड में शामिल होने के बाद उनका अंदाज अलग ही था। वह एक दम पार्टी मोड में आ गए थ। क्रिस गेल को डांस करना पसंद है यह सब जानते हैं। कौन भूल सकता है टी-20 विश्वकप के दौरान उनका चैंपियन गाने पर डांस। दोनों हाथों को आगे पीछे करने वाला स्टेप इस टूर्नामेंट का सिगनेचर स्टेप बन गया था।
Quarantine da khatam khel, bahar aa gaye tuhadde favourite - Chris Gayle #IPL2021 #SaddaPunjab #PunjabKings @henrygayle pic.twitter.com/rrDHPZ3lvQ
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 7, 2021
आईपीएल 2020 में पंजबा किंग्स इलेवन की ओर से 7 मैचों में 41 की औसत से गेल ने 288 रन बनाए थे। अगर उन्हें ज्यादा मैचों में मौका मिलता तो पंजाब की टीम प्लेऑफ में हो सकती थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक भी लगाए। यही कारण रहा कि आईपीएल 2021 में प्रीति की टीम ने गेल को रीलीज नहीं किया।
इस वीडियो से यह पता चलता है कि क्रिस गेल की उम्र भले ही 41 की हो गई हो उनका दिल अभी भी 14 का ही है। उन्होंने इस वीडियो में श्रग उतारकर डांस करना शुरु किया और मून वॉकिंग की असफल कोशिश भी की। हालांकि विडियो का अंत पंजाब किंग्स की टोपी निकालकर स्वैग में किया।
इस वीडियो पर यूनिवर्सल बॉस गेल के चाहने वालों के कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिले।
Isko toh "Nalayak nahi khalnayak hun main" pe nachwao! pic.twitter.com/po3H7wnZhH
— Aaditya Aggarwal (@madaddie24) April 7, 2021
Chris lot of love from Indians, you are the true Universal Boss.
Calm and cool. Boss
— कलयुग (@Shyam61886957) April 8, 2021
For a moment I thought he is gonna do Muqqala Muqabala
— Nachiketa Guha | भारत माता की जय (@BrandNachiketa) April 7, 2021
We want him in playing eleven from@first match dont fuck up with your stupid experiments
— cricfan (@cricfan79460373) April 7, 2021
Doom punjabi
— 07:00 (@LiveForOthers__) April 7, 2021
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की भारत में गजब की फैन फॉलॉइंग है। क्रिस गेल भी भारत में खेलना पसंद करते हैं। आईपीएल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड उनके ही नाम है। हाल ही में क्रिस गेल ने एक वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमैका में कोविड वैक्सीन भिजवाने के लिए धन्यवाद दिया था।
गेल ने 2019 के अंत में क्रिकेट से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था। वेस्टइंडी़ज की टीम उन्हें कभी नजरअंदाज करती है तो कभी वापस अपना लेती है। हाल ही में श्रीलंका की टी-20 सीरीज में शामिल होकर उन्हें 2 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला था।
राष्ट्रीय दायित्व निभाने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग 2021 को बीच में छोड़ कर क्रिस गेल स्वदेश रवाना हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके अंदर वेस्ट इंडीज के लिए खेलने का जुनून और इच्छा अब भी उतनी ही है जितनी पहले थी। (वेबदुनिया डेस्क)
