सम्बंधित जानकारी
- IPL-13 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सनराइजर्स हैदराबाद पर 10 रनों से रोमांचक जीत
- IPL 13 : लोकेश राहुल बोले- हमने कुछ गलतियां कीं, इससे हम सीख लेंगे
- इरफान, सहवाग और बालाजी ने मुश्किल समय में साथ दिया : श्रीसंत
- IPL 2020 : शॉर्ट रन के फैसले पर प्रीति जिंटा ने जताई आपत्ति, बोलीं- BCCI को नया नियम लाना चाहिए...
- IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौतीभरा रहेगा चेन्नई से मुकाबला, खलेगी स्टोक्स और स्मिथ की कमी
क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पदार्पण पर अर्धशतक जड़ने वाले पडिक्कल ने IPL में किया कमाल
दुबई। युवा देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-13) में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। पडिक्कल ने अपने पदार्पण आईपीएल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पदार्पण पर अर्धशतक जड़ा था।
आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे पडिक्कल ने 42 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 56 रन बनाए जबकि डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और दो छक्के शामिल हैं। पारी के शुरू और पारी के आखिर में खेली गई इन पारियों से आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट पर 163 रन बनाए।
इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई। जॉनी बेयरस्टॉ (43 गेंदों पर 61 रन, छह चौके, दो छक्के) और मनीष पांडे (33 गेंदों पर 34, तीन चौके, एक छक्का) ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े।
ನಮ್ಮ ಹುಡುಗ ಸೂಪರ್ ಹುಡುಗ!