1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Preity Zinta objected to the decision of short run

IPL 2020 : शॉर्ट रन के फैसले पर प्रीति जिंटा ने जताई आपत्ति, बोलीं- BCCI को नया नियम लाना चाहिए...

IPL 13
दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल मैच (IPL Match) के दौरान अंपायर के शॉर्ट रन (Short Run) के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अब नया नियम लाना चाहिए।

दिल्ली और पंजाब के बीच रविवार को मुकाबले के दौरान पंजाब की पारी में 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने 2 रन लिए लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर नितिन मेनन ने क्रिस जॉर्डन के पहले रन को शॉर्ट रन करार दिया और 2 की जगह पंजाब के खाते में एक रन जुड़ा।

पंजाब और दिल्ली के बीच यह मुकाबला टाई रहा था और मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ जहां पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था। यदि यह शार्ट रन न दिया गया होता तो पंजाब निर्धारित ओवरों में ही मैच जीत सकता था।

प्रीति ने इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, तकनीक का अगर इस्तेमाल नहीं करें तो इसका कोई मतलब ही नहीं बनता। अब समय आ गया है कि बीसीसीआई को नया नियम लाना चाहिए। यह हर साल नहीं हो सकता। मैं हमेशा जीत या हार में संतुष्ट रहती हूं, लेकिन नियम में परिवर्तन करना भी जरुरी है।

प्रीति ने कहा, जो होना था, वो हो गया और यह जरुरी है हम आगे बढ़ें। टीम सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े क्योंकि टूर्नामेंट में हमें अभी लंबा सफर तय करना है।(वार्ता)
अगला लेख
IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौतीभरा रहेगा चेन्नई से मुकाबला, खलेगी स्टोक्स और स्मिथ की कमी