1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. MS Dhoni disappointed on umpire's decision to change

IPL 2020 : अंपायर के फैसला बदलने पर निराश हुए CSK के कप्तान MS Dhoni

IPL 2020
File Photo: MS Dhoni
शारजाह। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ यहां मंगलवार को मैदानी अंपायर द्वारा अपने फैसले को बदलने के कारण निराश हो गए।
 
अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने के बाद तीसरे अंपायर (Third umpire) से मदद मांगी, जिसमें उनके फैसले को बदल दिया गया। राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में टॉम कुरेन को आउट दिए जाने के बावजूद रिव्यू लेने के अंपायरों के फैसले से धोनी खुश नहीं दिखाई दिए।
 
दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी द्वारा गेंद पकड़े जाने के बाद मैदानी अंपायर सी. शम्सुददीन ने टॉम कुरेन आउट दे दिया। राजस्थान के पास रिव्यू नहीं बचा था और बल्लेबाज पैवेलियन लौटने लगा। 
 
इसके बाद हालांकि लेग अंपायर विनीत कुलकर्णी से बात करने के बाद शम्सुददीन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तीसरे अंपायर से मदद मांगी। इसके बाद धोनी निराशा में अंपायर से बात करते हुई दिखाई दिए गए।टेलीविजन रीप्ले में दिखा की गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले टप्पा खा चुकी थी। तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया, जिससे धोनी नाखुश हो गए।
 
संयोग से, पिछले साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही धोनी ने कमर से ऊपर फुलटॉस गेंद को नो बॉल नहीं दिए जाने के बाद मैदानी अंपायर उल्हास गंधे खिलाफ आपा खोया था। इस दौरान धोनी ने मैदान में घुसकर अंपायर से बहस कर खिलाड़ियों की आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
अगला लेख
IPL 2020 : राजस्थान की चेन्नई सुपरकिंग्स पर 16 रनों से 'रॉयल जीत'