1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. CSK's Deepak Chahar Corona's corona investigation negative

CSK के दीपक चाहर कोरोना जांच में निगेटिव, वापस होटल में लौटे

IPL-13
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) का बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट दूसरी बार निगेटिव आया जिससे वह होटल में लौट आए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-13) के लिए दुबई पहुंचने के बाद चाहर और एक अन्य क्रिकेटर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘दीपक चाहर के दो कोरोना टेस्ट निगेटिव आए हैं और वह 'टीम बबल'  में लौट आए है।’
उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के तहत अब उनका कार्डियो टेस्ट होगा, जो उनकी रिकवरी के बारे में बताएगा। उसके बाद एक और कोविड टेस्ट होगा, जिसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह अभ्यास शुरू कर सकेंगे।’ चाहर 14 दिन दूसरे होटल में पृथकवास पर थे।
अगला लेख
युवराज सिंह बल्ले के जौहर दिखाने के लिए बेताब, संन्यास वापसी के लिए BCCI को लिखा खत