• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. R. Ashwin fined
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 21 अप्रैल 2019 (14:15 IST)

अश्विन को महंगी पड़ी यह गलती, लगा 12 लाख का जुर्माना

अश्विन को महंगी पड़ी यह गलती, लगा 12 लाख का जुर्माना - R. Ashwin fined
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर. अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिए 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।
 
आईपीएल ने एक बयान में कहा कि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था तो अश्विन पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।
 
इससे पहले मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हार से निराश नहीं है किंग्स इलेवन पंजाब के कोच, अभी भी है इस बात की उम्मीद