सम्बंधित जानकारी
- IPL-12 : हैदराबाद से मिली पिछली हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई
- चेन्नई को शीर्षक्रम और हैदराबाद को मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
- धोनी ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड, बने 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
- दस साल पुराना डरावना इतिहास, जब वर्ल्डकप के ठीक पहले था आईपीएल
- IPL : 2019 अंतिम ओवरों में धोनी की मंशा पर सवाल नहीं कर सकते: फ्लेमिंग
रोमांचक जीत के बाद पटेल बोले, आखिरी गेंद पर चूके धोनी तो हैरानी हुई
बेंगलुरु। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर सीधे थ्रो पर रन आउट करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 1 रन से जीत दिलाने वाले पार्थिव पटेल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब आखिरी गेंद पर चूक गए तो उन्हें काफी हैरानी हुई।
धोनी ने उमेश यादव के आखिरी ओवर की पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर चूक गए। वे एक रन लेने दौड़े और पार्थिव ने सीधे थ्रो पर शरदुल ठाकुर को रन आउट कर दिया। पटेल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम चाहते थे कि धोनी ऑफसाइड पर मारे।
वे लेग साइड पर मारते तो दो रन थे और जिस तरह से वह विकेटों के बीच दौड़ता है, दो रन रोकने का सवाल ही नहीं था। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि उमेश धीमी गेंद फेंके और आफ स्टम्प के बाहर हो। हैरानी की बात है कि वे चूक गए। मुझे नहीं लगा था कि वे चूकेंगे।
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु या मुंबई में आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए जा सकते हैं। हम उसे ज्यादा से ज्यादा खाली गेंद डालना चाहते थे, क्योंकि सभी को पता है कि एमएस क्या कर सकते हैं। वे मैच को आखिरी तीन चार ओवर तक ले गए और जीत ही गए थे। सत्र में दूसरा अर्द्धशतक जमाने वाले पटेल ने कहा कि कोच गैरी कर्स्टन ने उन्हें सही गेंदबाज का चुनाव करके शॉट खेलने की सलाह दी जो कारगर साबित हुई।
