रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. IPL, Cricket, MS Dhoni, RCB, CSK, Final Over
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (16:36 IST)

IPL : 2019 अंतिम ओवरों में धोनी की मंशा पर सवाल नहीं कर सकते: फ्लेमिंग

IPL
बेंगलुरु। महेन्द्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के 19वें ओवर में दूसरे छोर पर ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज की मौजूदगी के बाद भी तीन बार एक रन लेने से मना किया लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने रविवार को यहां कहा कि वह अंतिम ओवरों में अपने कप्तान की मंशा पर सवाल नहीं उठा सकते। 
 
चेन्नई को अंतिम दो ओवरों में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे लेकिन नवदीप सैनी के 19 ओवर में धोनी ने तीन बार एक रन के लिए दौड़ने से मना कर दिया। इस ओवर में सिर्फ 10 रन बने जिसमें नो बाल पर छक्का शामिल था। आखिरी ओवर में टीम को 26 रन चाहिए थे और धोनी ने उमेश यादव की पहली पांच गेंद पर 24 रन बना लिए लेकिन अंतिम गेंद पर शारदुल ठाकुर रन आउट हो गए जिससे आरसीबी ने इस मैच को एक रन से जीत लिया। 
 
फ्लेमिंग ने कहा, ‘धोनी चीजों का आकलन इतने सटीक तरीके से करते है कि अंतिम के ओवरों में आप उनकी मंशा पर सवाल नहीं उठा सकते। हां, ब्रावो के पास भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता है लेकिन धोनी को लगा कि वह इस तरह से मैच जीता देंगे। मै हर समय उनका समर्थन करूंगा। 
 
उन्होंने कहा, उन्होंने इस से पहले भी ऐसा (सफलता पूर्वक लक्ष्य का पीछा) कई बार किया है, रविवार को भी वह हमें जीत के इतने करीब ले गए इसलिए मैं उनकी मंशा पर कभी सवाल नहीं करूंगा।
ये भी पढ़ें
दस साल पुराना डरावना इतिहास, जब वर्ल्डकप के ठीक पहले था आईपीएल