सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस पांचवीं बार IPL के फाइनल में
- विराट कोहली से विवाद के बाद इंग्लिश अंपायर को आया गुस्सा, अंपायर्स रूम में जाकर तोड़ा शीशा
- IPL 201 : दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को उसके घर में ‘एलिमिनेट’ करने का बनाया प्लान
- IPL-12 : सनराइजर्स के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेगी दिल्ली
- इन 5 स्टार प्लेयर्स का हो सकता है यह आखिरी IPL
आखिर कैसे हारी चेन्नई सुपरकिंग्स, धोनी क्रीज पर होकर भी नहीं जिता सके टीम को
गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 12 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस इस बात से हैरान है कि उनका स्टार खिलाड़ी रंग में आने के बाद भी आखिरी ओवर में ज्यादा रन नहीं बना सका। धोनी की यह कमजोरी भी टीम पर भारी पड़ गई और टीम मुंबई के सामने केवल 132 रनों का लक्ष्य ही रख पाई।
मुंबई के आखिरी ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। धोनी मैच के 19वें ओवर में मलिंगा को 2 छक्के जड़ चुके थे और जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। लेकिन 20वें ओवर में वे कुछ खास नहीं कर सके। ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने जबरदस्त शॉट खेला। बल्ला हाथ से छूट कर दूर जा गिरा और गेंद ईशांत किशन के हाथों में थी।
धोनी खुद को आउट मानकर पैवेलियन लौटने लगे। लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और गेंद को नो बॉल करार दिया। इस जीवनदान का धोनी फायदा नहीं उठा सके और इस ओवर में मात्र 9 ही रन आए। अगर धोनी इस ओवर में कुछ छक्के जड़ देते तो चेन्नई का स्कोर कुछ बेहतर होता और गेंदबाज भी ज्यादा बेहतर तरीके से स्कोर का बचाव कर सकते थे।
धोनी ने भी मैच के बाद कहा कि इस मैच में हमें बेहतर बल्लेबाजी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाज उन शॉट्स पर आउट हुए जो उन्हें उस समय खेलने की जरूरत ही नहीं थी।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में पहुंच गई जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स के पास फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका है।
