1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. IPL 2019, Chennai Super Kings Twitter

ट्‍विटर पर भी धोनी की CSK सुपरहिट, बेंगलोर की पिट रही है भद

IPL 2019
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल-12 में न सिर्फ विपक्षी टीमों के मैदान पर छक्के छुड़ा रही है, बल्कि ट्विटर पर भी झंडे गाड़ रही है।
 
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की बेहतरीन शुरुआत की प्रशंसक ट्विटर पर बेहद प्रशंसा कर रहे है जिसके चलते आईपीएल के पहले सप्ताह में चेन्नई ट्विटर पर सबसे चर्चित टीम बन कर उभरी है। चेन्नई के बाद रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर शामिल हैं। हालांकि बेंगलोर ने अपने सभी चार मैच हारे हैं। सबसे ज्यादा ट्रोलिंग बेंगलुरू की हो रही है।
 
धोनी न केवल अपनी कप्तानी को लेकर ट्विटर पर छाए हुए है बल्कि अपने बल्लेबाजी के चलते भी काफी सुर्खियां बटोर रहे है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी की 46 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी की ट्विटर पर प्रशंसकों ने काफी सरहाना की।
 
ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित नामों की सूची में धोनी अव्वल स्थान पर है। उनके बाद विराट कोहली और बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह हैं।
 
चेन्नई के प्रशंसकों के चलते ट्विटर पर चेन्नई का दबदबा बढ़ा है। आईपीएल के पहले सप्ताह में व्हिसलपोडू सबसे ज्यादा हैश टैग ट्रेंडिंग में बना रहा। इसके बाद क्रिकेटमेरीजान और केकेआरहैतैयार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।
 
चेन्नई ने जहां अधिकतर मामलों में अपना प्रभाव छोड़ा है, वहीं मुंबई और बेंगलोर के मुकाबले के बीच विवादित नो बॉल सबसे चर्चित क्षण बना है। सबसे चर्चित क्षण बेंगलोर और मुंबई के बीच मुकाबले के दौरान आखिरी गेंद पर नो बॉल रही थी। यह मुकाबला बेंगलोर 6 रनों से हार गई थी।
 
हैदराबाद के जानी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर के मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक सूची में दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर धोनी को जगह मिली है जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच को चेन्नई ने 8 रनों से जीता था।
अगला लेख
csk vs mi : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का ताजा हाल