सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : रोहित शर्मा बोले, सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से मिली जीत
- मुंबई के रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिल्ली के अमित मिश्रा बने IPL में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- IPL 2019 : रोहित शर्मा ने रहाणे को दिया बैट फ्लिप चैलेंज
- IPL 2019 : विश्व कप टीम के कप्तान विराट कोहली हारे, उपकप्तान रोहित शर्मा जीते
- IPL 2019 : पैर में गंभीर चोट लगा बैठे रोहित शर्मा अब चयन के लिए उपलब्ध
Rohit Sharma। IPL में इस कारनामे से रोहित शर्मा बन गए देश के तीसरे और दुनिया के 8वें बल्लेबाज
नई दिल्ली। गुरुवार की रात मुंबई इंडियंस के लिए दोहरे जश्न की रात थी। पहली यह कि वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल-12 में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (14 अंक) से ठीक बाद यानी दूसरे नंबर पर 12 अंकों के साथ पहुंच गई। और दूसरी यह कि कप्तान रोहित शर्मा देश टी-20 फॉर्मेट में 8 हजार रन बनाने वाले देश के तीसरे और दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।
फिरोजशाह कोटला मैदान पर रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। इस मैच में जैसे ही रोहित ने 12वां रन बनाया, वे टी-20 में 8 हजार रन बनाने वाले देश के तीसरे बल्लेबाज बन गए।
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट कहे जाने वाले टी-20 में रोहित से पहले 8,000 रन की उपलब्धि अर्जित करने वाले बल्लेबाज हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना। विराट के नाम 8,183 और और रैना के नाम 8,216 रन दर्ज हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने 307वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। मुंबई को आईपीएल में 3 बार चैंपियन बना चुके रोहित ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले तक टी-20 में 6 शतक और 53 अर्द्धशतक बनाए हैं।
