सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : आईपीएल मैचों में बाहर बैठ सकते हैं विराट कोहली
- IPL 2019 : आईपीएल का दिलचस्प इतिहास
- IPL 2019 : 'सिक्सर किंग' क्रिस गेल ये धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने से 8 कदम दूर
- IPL 2019 : 11 संस्करणों में अमित मिश्रा के नाम दर्ज है 'हैट्रिक' लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- IPL 2019 : कार्लोस ब्रेथवेट बोले, विश्व कप में विंडीज को कमतर मत आंकिए
स्मिथ की कोहनी की स्थिति वॉर्नर से ज्यादा खराब : डीन जोंस
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने शुक्रवार को दावा किया कि स्टीव स्मिथ की कोहनी की स्थिति डेविड वॉर्नर की तुलना में ज्यादा खराब है और उन्होंने संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में टीम चयन में यह अहम भूमिका निभा सकती है।
जोंस ने कहा कि मैंने स्मिथ और वॉर्नर दोनों से बात की। स्मिथ की कोहनी वॉर्नर की तुलना में काफी खराब है। इससे यह शुरुआती मैचों के लिए टीम चयन में अहम भूमिका निभा सकता है।
जोंस ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि वे (राजस्थान रॉयल्स) स्मिथ को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में खिलाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है। (भाषा)
