शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Dhoni sakshi voted in elections
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 मई 2019 (17:07 IST)

जीवा ने कहा पापा मम्मी की तरह वोट डालने जाओ (वीडियो)

जीवा ने कहा पापा मम्मी की तरह वोट डालने जाओ (वीडियो) - Dhoni sakshi voted in elections
नई दिल्ली। आज लोक सभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान कई शहरों में जारी है। पांचवे  चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 51 सीटों में 4 सीटें झारखंड की भी शामिल हैं। इनमें  से एक है रांची , महेंद्र सिंह धोनी जहां के मूलनिवासी है। (तस्वीर -इंस्टाग्राम)
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मतदान केंद्र पर जाकर न केवल वोट किया लेकिन  इसके बाद अपने फैंस से वोट डालने की अपील भी की। उन्होंने  इंस्टाग्रम पर एक विडियो पोस्ट किया। इसमें माही के साथ उनकी पुत्री जीवा हैं, जो रांची के लोकल फैंस से वोटिंग के लिए अपील कर रही हैं। 
 
जीवा ने इस विडियो में कहा कि, 'गो ऐंड वोट जस्ट लाइक मम्मा ऐंड पापा डिड'  जैसे मेरे मम्मी और पापा ने वोट किया वैसे आप भी वोट करो। इसके बाद धोनी ने अपना बायां हाथ दिखाया, उंगली पर वोट के बाद लगने वाली स्याही मौजूद थी।
 
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं और टीम 2019 में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच गई है। साल 2018 में भी सीएसके ने ही आईपीएल का खिताब जीता था। 
 
आईपीएल में प्लेऑफ शुरु होने से पहले धोनी की टीम नंबर 2 पर पहुंच चुकी है, जिसके कारण चेन्नई को अब क्वॉलिफायर 1 में खेलने का मौका मिलेगा। यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। 
ये भी पढ़ें
IPL 2019 के फाइनल का टिकट कटाने के लिए भिड़ेंगी रोहित की मुंबई इंडियंस और धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स