1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Delhi Capitals, IPL 12

दिल्ली टीम में चोटिल पटेल की जगह इस खिलाड़ी को आईपीएल टीम में चुना

Delhi Capitals
नई दिल्ली। आईपीएल 12 के सत्र में  दिल्ली कैपिटल्स टीम में चोटिल हर्षल पटेल की जगह जगदीश सुचित को शामिल किया गया है।
 
25 वर्षीय आलराउंडर जगदीश आईपीएल के शेष सत्र के लिए दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे। सुचित कर्नाटक के लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और वह इससे पहले आईपीएल में 2015 और 2016 सत्र में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल चुके हैं। 
 
जगदीश को इस सत्र की नीलामी में कोई कीमत नहीं मिली थी। जगदीश ने आईपीएल में कुल 14 मैच खेले हैं और 10 विकेट लिए हैं।
 
पटेल को गत एक अप्रैल को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। पटेल ने इस सत्र में दिल्ली के सात मैचों में से दो मैच खेले थे। 28 वर्षीय पटेल इस चोट के कारण चार सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।
अगला लेख
KKR के कोच कैलिस की दलील, हमारे खिलाड़ी 9 दिन में 5 मैच खेलकर थक गए