1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Virat Kohli Anushka Sharma IPL 2018 IPL 11

IPL 2018 : विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा

Virat Kohli
बेंगलुरू। अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने जन्मदिन पर जीत का शानदार तोहफा दिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का के जन्मदिन को देखते हुए प्रशंसकों ने मैच से पहले विराट कोहली पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
 
सोशल मीडिया पर लोग कह रहे थे कि कम से कम विराट को अनुष्का के जन्मदिन पर तो नहीं हारना चाहिए। इसे लेकर ट्वीट भी किए जा रहे थे। मैच जीतने के बाद कप्तान कोहली ने दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का शर्मा को जीत का इशारा भी दिखाया।

अनुष्का रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबलों में कप्तान कोहली और उनकी टीम को चीयर करती नजर आती हैं। अनुष्का शर्मा के लिए भी यह जन्मदिन खास हो गया है क्योंकि कोहली ने जीत की खुशी का शानदार गिफ्ट उन्हें दिया है।
 
आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलूर अब तक का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। आरसीबी ने आठ मैचों में तीन मैच जीते हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है। (Photo Courtesy : iplt20.com)
अगला लेख
इंदौर में आईपीएल मैचों में ग्रीन प्रोटोकॉल का होगा पालन