1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma, Virat Kohli, Birthday

बर्थडे पर अनुष्का के लिए विराट ने क्या लिखा?

अनुष्का शर्मा
एक मई को अनुष्का शर्मा तीस वर्ष की हो गईं और इस मौके पर उनके पति विराट कोहली ने एक शानदार फोटो शेयर किया है जिसमें अनुष्का को विराट बर्थडे केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। 
 
विराट ने फोटो का कैप्शन दिया है- हैप्पी बर्थडे माय लव। मैं जितनों को भी जानता हूं उनमें आप सबसे ईमानदार और सकारात्मक इंसान हो। लव यू। 
 
शादी के बाद यह अनुष्का का पहला बर्थडे है इसलिए बहुत खास है और इसे बेहतर बनाने में विराट कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। दिसम्बर 2017 में दोनों ने शादी की थी जो साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। 
 
अनुष्का फिलहाल 'सुई धागा' नामक फिल्म में व्यस्त हैं वहीं विराट आईपीएल में खेल रहे हैं। 
अगला लेख
नए कंसेप्ट के साथ दिखाई देगा सलमान खान का 'दस का दम 3'