1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Gandii Baat, Desi Bhabhi, Ekta Kapoor, Web Series

देसी भाभी की कहानियां गंदी बात

गंदी बात
एकता कपूर ने पिछले दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाए जा रहे कंटेंट में काफी बदलाव किया है। उनकी 'एडल्ट' फिल्में असफल रहीं जिससे उन्हें समझ आया कि बड़े परदे पर इन दिनों वही चल रहा है जिसके कंटेंट में दम हो और विषय अलग हट कर हो, लिहाजा वे उसी तरह की फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। 'एडल्ट' कंटेंट अब वे वेब सीरिज के जरिये परोस रही हैं। 
 
जल्दी ही एएलटी बालाजी की बेहद बोल्ड सीरिज 'गंदी बात' शुरू होने जा रही है। इसमें देसी भाभी की कहानियां अलग अंदाज में दिखाई जाएंगी। संभवत: यह दस एपिसोड की सीरिज होगी। 
 
इसका ट्रेलर जारी हो चुका है जो बेहद बोल्ड और चौंका देने वाला है। बोल्ड सीन के साथ-साथ कंटेंट भी बेहद बोल्ड है और रिश्तों की धज्जियां इसमें उड़ाई गई है। अंधविश्वास और सेक्स का कॉकटेल लग रहा है। देखना ये है कि एकता की यह सीरिज लोगों को कितना लुभा पाती है। 
अगला लेख
मैं दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहता हूं : राजकुमार राव