1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Shahrukh Khan Ishaan Kishan IPL 11 IPL 2018

19 साल के लड़के ने छीनी शाहरुख की खुशी

Shahrukh Khan
कोलकाता के खिलाफ 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर ईशान किशन ने मुंबई को 102 रनों की शानदार जीत दिलाई। जीत के हीरो रहे 19 साल के ईशान किशन ने कोलकाता के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। ईशान ने कुलदीप यादन के एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़े।
 
ईशान की इस पारी से कोलकाता के सह-मालिक और बॉलीवुड शाहरुख खान भी काफी दुखी हुए और उन्होंने अपना दु:ख ट्‍विटर पर बयां किया। ईशान ने मुंबई को धमाकेदार जीत दिलाकर शाहरुख की खुशी छीन ली। ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं। उनकी और धोनी की कहानी लगभग मिलती-जुलती है। धोनी की तरह ईशान भी बिहार की बजाए झारखंड से खेलते हैं। 
  
 
इस हार ने कोलकाता के सह-मालिक शाहरुख खान को काफी निराश कर दिया। ईडन गार्डंस में दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले को देखने शाहरुख भी आए थे, मगर जब मुंबई जीत की ओर बढ़ रही थी तो शाहरुख के चेहरे की रौनक ही चली गई। स्‍टेडियम में खड़े शाहरुख को कभी मुंह छिपाते तो कभी सिर पीटते देखा गया। 
किशन की धमाकेदार पारी के साथ ही केकेआर के हार की नींव पड़ गई थी। किशन के आउट होने के बाद मुंबई के मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाजों ने छोटी और उपयोगी पारी खेलकर मुंबई का स्‍कोर 200 के पार पहुंचा दिया। केकेआर इस लक्ष्य को नहीं पा सकी।
अगला लेख
न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने की केन विलियमसन की तारीफ...