1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza to do this after embracing motherhood

प्रेगनेंसी के बाद सबसे पहले यह करेंगी सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा
कुछ हफ्ते पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी। यह जानकारी खुद सानिया ने सोशल मीडिया पर अपने ट्‍विटर एकाउंट से अपने गर्भवती होने की जानकारी एक फोटो के माध्यम से दी थी। 

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था और दोनों ने ही अपने ट्‍विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के लिए नए मेहमान के आने की एक अच्छी खबर दी थी। सनद रहे कि सानिया हाल ही में ‍दिए गए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अपने बच्चे का नाम 'मिर्जा मलिक' के रूप में उपनाम और सिर्फ मलिक के रूप में रखेगी।
 
गर्भावस्था के बाद सानिया को जिस सवाल  का जवाब ढूंढना पड़ेगा वह यह है कि क्या वह साल 2020 में टोक्यो में शुरु होने वाले ओलंपिक का हिस्सा होंगी या नहीं। सानिया के एक न्यूज ऐजेंसी को दिए गए इंटर्व्यूं को पढ़े तो ऐसा लगता है कि वह अपनी गर्भावस्था के करियर के रोड़े के रूप में नहीं बनते देख सकती। 
 
सानिया ने अपने इंटर्व्यू में कहा कि वह दूसरी महिलाओं के लिए एक मिसाल बनना चाहती हैं जो गर्भावस्था के कारण करियर या सपनों से समझौता कर लेती हैं। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा घुटने की चोट के कारण 6 महीने से टेनिस नहीं खेल रही हैं। 
 
हालांकि सानिया के घुटने का दर्द अब धीरे धीरे ठीक होने लगा है। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तो यह मुश्किल लगता है क्योंकि अक्टूबर तक वह मां बन जाएंगी। लेकिन उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द उनके फैंस उन्हें टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए देख सकें।
अगला लेख
आईपीएल 2018 : प्लेऑफ में भी इस लय को कायम रखना होगा : संदीप शर्मा