dharma sangrah
Thu, 26 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2017
  4. Rising Pune Supergiant launched their latest jersey

पुणे टीम की नई जर्सी, स्टोक्स, रहाणे और स्मिथ साथ में

IPL Pune New Jersey
आईपीएल का दसवां संस्करण शुरू होने वाला है और सभी टीमों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राइसिंग पुणे सुपर जाइंट्‍स टीम इस बार नई जर्सी में नजर आएगी। एक समारोह में पुणे टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया। इस मौके पर कप्तान स्मिथ के साथ बेन स्टोक्स और अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे।  
 
इस बार महेंहद्र सिंह धोनी को हटाकर स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए कप्तान बदलने का फ्रेंचाइसी का फैसला हैरानी भरा रहा है। 
 
इस मसारोह में स्मिथ ने टीम की कप्तानी के मुद्दे पर कहा कि धोनी और उनके बीच किसी भी बात को लेकर कोई परेशानी नहीं हैं। स्मिथ ने बताया कि उन्होंने धोनी के साथ कुछ मैसेज का आदान प्रदान किया है। स्मिथ ने धोनी को बहुत सपोर्टिव बताया।    

फोटो : ट्विटर
ये भी पढ़ें
आईपीएल मैच पर संकट, इंदौर में स्टेडियम सील...