1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2015
  4. JP Duminy, Delhi daredevils, Rajastan Royals, ipl8, ipl 2015

अगले 5 में से 4 मैच जीत सकते हैं : डुमिनी

JP Duminy
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार से निराश दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी ने  शनिवार को कहा कि उन्हें अब आखिरी 5 में से 4 मैच जीतने होंगे लेकिन उन्हें लगता है कि टीम यह  कर पाने में सक्षम है।

डुमिनी ने मैच के बाद कहा कि हमें अगले 5 में से 4 मैच जीतने होंगे और उम्मीद है कि इससे हमें  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। मुझे अभी भी लगता है कि हमारी टीम यह कर पाने में सक्षम है।

उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इमरान ताहिर को नहीं उतारने  और टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला सही था। हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके और उन्होंने उम्दा  शुरुआत की। इस पिच पर 190 रन बनाए जा सकते थे लेकिन हम अच्छी साझेदारियां नहीं कर सके।

खुद गेंदबाजी नहीं करने के बारे में उन्होंने कहा कि यह पिच तेज गेंदबाजों की मददगार थी लिहाजा मेरी  गेंदबाजी में जरूरत नहीं थी। हमने फील्डिंग में भी निराश किया। डुमिनी ने कहा कि तीसरे नंबर पर  बल्लेबाजी करना मेरे लिए नया है, लेकिन मैं इसका और कप्तानी का पूरा मजा ले रहा हूं। (भाषा)