होलकर स्टेडियम से 'होलकर' बाहर
ND
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने बड़े जतन के साथ इस धरोहर को सँजोने के लिए होलकरकालीन क्रिकेटरों की तस्वीरों से स्टेडियम को सजाया था। इनमें सीके नायडू, सीएस नायडू, चंदू सरवटे, मुश्ताक अली, मेजर एमएम जगदाले, खंडू रांगणेकर जैसे दिग्गज शामिल थे।
एमपीसीए पहले ही आईपीएल के इन मैचों के दौरान स्टेडियम में शराब परोसे जाने के मामले में समझौता करती दिखाई दे रही है। खेल के मैदान से शराब को दूर रखने के लिए एमपीसीए ने अभी तक यहाँ क्लब हाउस नहीं बनने दिया है। लेकिन अब इन मैचों के दौरान जमकर जाम छलकने की सुगबुगाहट हो रही है।
एमपीसीए को इन दोनों मैचों के आयोजन के लिए किराए के रूप में 60 लाख रुपए मिलना है। अब एमपीसीए के पास धन की इतनी भी कमी नहीं कि वह अब अपनी धरोहर के साथ भी समझौता करने के लिए तैयार हो गया है।
मैचों के दौरान ही लोगों को होलकर टीम की इन ऐतिहासिक तस्वीरों को देखने का अवसर मिलता है। लेकिन अब जब शहरवासी आईपीएल मैचों के दौरान आएँगे तो उन्हें अपनी धरोहर की जगह कोच्चि टस्कर्स के बैकड्रॉप्स दिखेंगे। (नईदुनिया)

