हाज के ओवर ने पैदा किया अंतर-जयवर्धने
कोच्चि टस्कर्स केरल के कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हाज के आखिरी ओवर के धमाल ने अंतर पैदा किया, जिससे उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स पर 17 रन की जीत दर्ज करने में सफल रही।
हाज छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्होंने केवल 19 गेंद पर 35 रन ठोके जिससे कोच्चि पाँच विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रहा। उन्होंने ब्रेट ली के आखिरी ओवर में दो छक्के और दो चौके जड़े। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जयवर्धने ने मैच के बाद कहा कि दो ओवरों ने मैच का रुख पलट दिया और अंतर पैदा किया। वह गेंद को इतनी अच्छी तरह से हिट कर रहा है कि मुझे लगता है कि उसे शीर्ष क्रम में खेलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी टीम अपना आखिरी घरेलू मैच जीतने में सफल रही और वह अब भी नॉकआउट में पहुँचने की दावेदार बनी हुई है।
जयवर्धने ने कहा कि यह कड़ा और महत्वपूर्ण मैच था। हमारे लिए इसमें जीत जरूरी थी। यह हमारा कोच्चि में आखिरी मैच था। केकेआर अंकतालिका में काफी ऊपर है और हमने उसे हराया इसलिए हमें खुशी है।
केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि हाज का आखिरी ओवर अंतर पैदा कर गया। उन्होंने कहा कि आखिरी ओवर जिसमें हाज ने 22 रन जुटाए, अंतर पैदा कर गया। 156 अच्छा स्कोर था। हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन हम बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। हमने यहाँ लय खो दी। हम अगले मैच में इन गलतियों से बचना चाहेंगे। (भाषा)