हसी का विकेट टर्निंग प्वाइंट रहा
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों 29 रन की शिकस्त के बाद कहा कि अहम समय पर डेविड हसी का विकेट गँवाना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।
शॉन मार्श (95) और डेविड हसी (20) शनिवार को यहाँ दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जिस समय बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय पंजाब की टीम के पास मैच जीतने का मौका था लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद लक्ष्य टीम की पहुँच से दूर हो गया। मार्श ने इससे पहले गिलक्रिस्ट के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की थी।
गिलक्रिस्ट ने मैच के बाद कहा, ‘मार्श और हसी की साझेदारी हमारे लिए 'आर या पार' वाली थी। डेविड ने पिछली गेंद पर ही छक्का मारा था और दोबारा छह रन बटोरने के प्रयास में वह सीमा रेखा के समीप लपका गए।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे और मार्श के बीच भी बेहतरीन साझेदारी हुई थी। अगर हम चार या पाँच ओवर और टिक जाते तो इस विकेट पर नतीजा कुछ भी हो सकता था।’
उन्होंने कहा, ‘यह रोमांचक मैच था। हमने अच्छी टक्कर दी लेकिन अंत में थोड़ा पिछड़ गए। 200 रन से अधिक के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत होती है।’’ गिलक्रिस्ट ने बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि छोटी बाउंड्री से क्रिकेट का कौशल खत्म हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व विकेटकीपर ने कहा, ‘विकेट काफी अच्छा था। यह गेंदबाजों का मददगार विकेट नहीं था, लेकिन बाउंड्री काफी छोटी थी और कभी कभी मिस हिट पर भी बल्लेबाजों को छह रन मिले। बाउंड्री तैयार करते हुए समय संतुलन रखना चाहिए क्योंकि इससे क्रिकेट के कौशल को नुकसान पहुंचता है।’
उन्होंने कहा, ‘वैसे भी दिल्ली के दर्शक कम स्कोर वाले मैच से हताश हो रहे थे और ऐसे में इस विकेट ने अच्छा मनोरंजन किया।’ दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी गिलक्रिस्ट से सहमत दिखे कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल था। उन्होंने कहा, ‘विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल था लेकिन गेंदबाजों के पास भी मौका था विशेषकर शुरुआती ओवरों में जब वह दो स्लिप के साथ गेंदबाजी कर रहे थे।’
मैच में 77 रन की पारी खेलने वाले वॉर्नर ने अपने कप्तान वीरेंद्र सहवाग (77) के साथ पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी के बारे में कहा, ‘यह अच्छा रहा कि हमने पहले छह ओवर में कोई विकेट नहीं गँवाया। इससे मजबूत स्कोर की नींव पड़ी। वीरू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उसे रन बनाने में पिछड़ना पसंद नहीं और मैंने दूसरे छोर पर उसकी बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठाया।’
वॉर्नर ने हालाँकि स्वीकार किया कि टीम के प्रदर्शन में अब भी सुधार की गुंजाइश है लेकिन साथ ही यह मानने से इंकार कर दिया कि कुछ मुश्किल कैच टपकाने के बावजूद उनका क्षेत्ररक्षण खराब रहा। (भाषा)