1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

सहवाग ने छीनी सचिन से 'औरेंज कैप'

आईपीएल
WD
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और विस्फोटक ओंपनर वीरेन्द्र सहवाग ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे सत्र की औरेंज कैप हासिल कर ली है।

सहवाग मेजबान डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी का 46वां रन लेने के साथ ही मुंबई के कप्तान सचिन से आगे निकल गए और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले को मिलने वाली औरेंज कैप उनके नाम हो गई। मौजूदा सत्र में उन्हें पहली बार 'औरेंज कैप' मिली है। सहवाग ने डेक्कन के‍ खिलाफ मात्र 56 गेंदों में तूफानी 119 रन बनाए।

आईपीएल-4 में सहवाग दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। सहवाग ने 10 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की जबकि सचिन ने नौ मैचों में ही 351 रन बनाए हैं।

औरेंज कैप के दावेदारों में सचिन. सहवाग के बाद चेन्नई के माइक हसी (327) कोलकाता के जैक्स कैलिस (320) और पंजाब के पाल वल्थाटी (301) भी शामिल हैं। (वार्ता/वेबदुनिया)
लेखक के बारे में
वार्ता