सचिन तेंडुलकर हुए 38 बरस के
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर आज 38 बरस के हो गए और यह वर्ष उनके लिए यादगार रहा क्योंकि उन्होंने इसमें विश्वकप खिताब जीतकर अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना भी पूरा कर लिया। हालाँकि श्री सत्य साईं बाबा के देहावसान की वजह से तेंडुलकर के जन्मदिन पर कोई बड़े जश्न की उम्मीद नहीं है क्योंकि तेंडुलकर बाबा के भक्त हैं।
तेंडुलकर ने कल अपने प्रशंसकों से साईं बाबा के कुशल होने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि मैं श्री सत्य साईं बाबा के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। आशा है कि हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य की मेरी प्रार्थना में शामिल होगा। लेकिन अध्यात्मिक गुरू का आज सुबह निधन हो गया
सचिन क्रिकेट दुनिया के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं और ये रिकॉर्ड हासिल करना अब किसी नए खिलाड़ी के लिए लगभग असंभव नजर आता है। खास बात यह है कि ‘रिकॉर्डो के बादशाह’ होने के बावजूद सचिन अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, खुलकर जश्न मनाने के लिए नहीं।
अगर मास्टर ब्लास्टर मैदान पर व्यस्त नहीं होते हैं तो वह अपनी पत्नी अंजलि, दोनों बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन का केक काटना पसंद करते हैं।
सचिन को हालाँकि अपने जन्मदिन का तोहफा दो अप्रैल को मुंबई में ही मिल गया था जब भारतीय टीम ने 28 साल बाद विश्वकप खिताब हासिल किया था।
विश्वकप की ट्रॉफी को सबसे पहले भले ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उठाया हो लेकिन पूरी टीम विश्वकप शुरू होने से पहले ही तेंडुलकर को यह खिताब समर्पित करने की बात कह चुकी थी। इस विश्वकप से पहले, पाँच बार सचिन के चमकदार करियर में बस एक विश्वकप खिताब की ही कमी थी जो इस साल पूरी हो गई।
सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100वाँ शतक लगाने की दहलीज पर खडे हैं और उम्मीद की जा सकती है कि आगामी दौरे पर सचिन यह कारनामा भी कर दिखाएँगे।
सचिन 177 टेस्ट मैचों में 56.94 के लाजवाब औसत से 14692 रन बना चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सचिन ने 453 मैचों में 18111 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 45.16 रन हैं।
वनडे क्रिकेट में एकमात्र दोहरा शतक जड़ने का कारनामा भी सचिन ने ही किया है। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन बनाए थे। सचिन हालांकि केवल आईपीएल में ही ट्वेंटी-20 मैच खेलते हुए नजर आते हैं।
वायुसेना में मानद ग्रुप कप्तान सचिन ने अपने जन्मदिन से दो दिन पहले मुंबई से विकलांग सैनिकों के समूह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत में कहा, ‘आप सभी को मेरा अभिवादन, मैने आप लोगों से अपनी जिम्मेदारी समझना और अंत तक संघर्ष करना सीखा है।’ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये तेंडुलकर ने जन्मदिन का केक काटा। (भाषा)