1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

सचिन की ओरेंज कैप अब वल्थाटी को

इंडियन प्रीमियर लीग
WD
इंडियन प्रीमियर लीग चार में धुआँधार बल्लेबाजी करने वाले पॉल चंद्रशेखर वल्थाटी ने गुरुवार को यहां पीसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी 46 रन की पारी के दौरान ओरेंज कैप हासिल की जो अब तक मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर के पास थी।

तेंडुलकर अभी तक टूर्नामेंट में चार मैच में सर्वाधिक 236 रन बनाकर ओरेंज कैप पहने थे, लेकिन वल्थाटी ने इतने ही मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक से 247 रन जोड़ लिए और वह टी20 लीग के चौथे चरण में सर्वाधिक रन बनाकर ओरेंज कैप के हकदार बन गए।

सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाली ‘पर्पल कैप’ अभी मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के पास है, जिन्होंने चार मैच में 11 विकेट चटकाए हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें