1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

संगकारा ने दिए बदलाव के संकेत

आईपीएल 4
डेक्कन चाजर्स के कप्तान कुमार संगकारा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल में कल 'करो या मरो' के मुकाबले के लिए टीम में बदलाव के संकेत दिए।

नौ में से सिर्फ तीन मैच जीत सके डेक्कन चार्जर्स अंकतालिका में सातवें स्थान पर हैं।

संगकारा ने कहा कि टीम में बदलाव जरूरी है खासकर आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में। इसके अलावा हार का सिलसिला तोड़ने के लिए बदलाव लाजमी है।

उन्होंने कहा कई बार नए खिलाड़ी के आने से हालात बदल जाते है। इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने कहा हम विरोधी टीम और पिच को देखकर टीम में जरूरी परिवर्तन करते हैं। इस बार भी ऐसा ही होगा। सोच समझकर बदलाव करने होंगे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें