श्रीसंथ की आक्रामकता में कमी आई
कोच्चि टस्कर्स केरल के कप्तान महेला जयवर्धने का कहना है कि तेज गेंदबाज एस. श्रीसंथ की आक्रामकता में थोड़ी कमी आई है।
जयवर्धने ने कोच्चि की कल यहां दिल्ली डेयरडेविल्स पर सात विकेट की जीत के बाद कहा कि उन्हें आईपीएल में अब तक श्रीसंथ के व्यवहार से कोई दिक्कत नहीं हुई है।
उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं, तो श्रीसंथ का व्यवहार अच्छा रहा है। उसकी आक्रामकता में थोड़ी कमी आई है। हमने स्थितियों की वजह से उसे कुछ मैचों के लिए शामिल नहीं किया लेकिन उसने पिछले दो मैचों में शानदार गेंदबाजी की है।'
कप्तान ने कहा कि कभी-कभी आपको उन्हें थोड़ा आक्रामक रहने देने की जरूरत होती है और कभी-कभी आपको उससे बात करने की जरूरत होती है। (भाषा)