श्रीलंकाई खिलाड़ी 18 मई तक आईपीएल में खेलेंगे
बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट के बीच टकराव की स्थिति उस समय टल गई जब श्रीलंका ने अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने की डेडलाइन को 5 मई से बढ़ाकर 18 मई कर दिया। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच हुए इस समझौते से श्रीलंकाई खिलाड़ियों की आईपीएल में उपलब्धता को लेकर चल रही अनिश्चितता अब दूर हो गई।
बीसीसीआई की तरफ से आ रहे दबाव के चलते एसएलसी ने देश के खेलमंत्री महिंदानंदा अलुथगमागे से हुई चर्चा के बाद खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए 13 दिन की अतिरिक्त छूट प्रदान कर दी। एसएलसी के पहले के निर्देश के अनुसार इन खिलाड़ियों को 5 मई तक स्वदेश पहुँचना था।
अलुथगमागे ने कहा कि क्रिकेट प्रशासकों के साथ हुई चर्चा के बाद यह तय किया गया कि आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ी अब लंदन में टीम के साथ 19 मई तक जुड़ेंगे। बीसीसीआई से प्राप्त हुए कई ई-मेल के बाद हमने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए कुछ दिन की छूट देने का निर्णय लिया। इन खिलाड़ियों को अब 19 मई को होने वाले अभ्यास मैच में शामिल होने के लिए समय रहते लंदन पहुँचना होगा।
श्रीलंका टीम का इंग्लैंड में मैचों का सिलसिला 14 मई को मिडिलसेक्स के साथ अभ्यास मैच से प्रारंभ होगा। इसके बाद उसे इंग्लैंड लॉयंस से 19 मई को दूसरा अभ्यास मैच खेलना है। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 26 मई को कार्डिफ में खेला जाएगा। आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों को इंग्लैंड की परिस्थितियों से अभ्यस्त होने के लिए मात्र एक सप्ताह का समय मिलेगा। श्रीलंका के इस मामले में झुकने के संकेत गुरुवार को दोपहर में ही मिल गए थे जब खेलमंत्री ने कहा कि वे खिलाड़ियों की 5 मई तक की डेडलाइन को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब श्रीलंका सरकार ने एसएलसी को निर्देश दिए थे कि वह अपने खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए 5 मई तक स्वदेश लौटने को कहे। इसके बाद बीसीसीआई द्वारा श्रीलंकाई खिलाड़ियों को ज्यादा समय तक आईपीएल में रुकने की माँग को श्रीलंका सरकार और एसएलसी द्वारा ठुकरा देने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। ऐसी चर्चा थी कि मुंबई में 2 अप्रैल को हुए विश्व कप फाइनल को देखने के लिए राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ आए खेलमंत्री के साथ हुए व्यवहार के चलते श्रीलंका की तरफ से यह कदम उठाए गए थे। श्रीलंकाई खेलमंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री वाले क्षेत्र में नहीं बैठने दिया गया और उनके कुछ लोगों को टिकट खरीदने पड़े थे। वैसे अलुथगमागे ने स्पष्ट किया कि वह मामला अलग था और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भी एसएलसी की अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से जल्दी बुलाने के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा था कि जब उन्हें 20 मई तक एनओसी दी गई थी तब उन्हें 5 मई तक वापस लौटने को कहना उचित नहीं है। श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर रहे हैं। इनके समेत कुल 11 श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल की विभिन्ना टीमों में शामिल हैं। खिलाड़ियों की जल्दी वापसी से टीमों का संतुलन प्रभावित होने की आशंका थी।
काम कर गई धमकी।
ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई द्वारा इस मामले को सुलझाने के लिए एसएलसी को डेडलाइन दिए जाने तथा एसएलसी को मिलने वाली राशि रोकने की धमकी दिए जाने के बाद श्रीलंकाई रुख में नरमी आई है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा एसएलसी को मिलने वाला है। आईपीएल से श्रीलंकाई खिलाड़ियों को करीब 21 करोड़ रुपए मिलने हैं और एसएलसी को करीब 2 करोड़ रुपए मिलने हैं। (एजेंसियाँ)