वॉटसन का देर से आना बोथा के लिए बना वरदान
राजस्थान रायल्स में खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी ऑफ स्पिनर योहान बोथा टीम के शीर्ष क्रम में खिलाए जाने से बेहद उत्साहित हैं।
बोथा के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन का कुछ विलम्ब से आईपीएल में वरदान बन गया। वॉटसन को आईपीएल से पहले बांग्लादेश में तीन वनडे मैचों की सिरीज खेलनी थी।
वॉटसन के बांग्लादेश में व्यस्त ने के कारण राजस्थान में शीर्ष क्रम में जगह खाली थी जिसके लिए कप्तान शेन वार्न और कोच जेरेमी स्नेप ने बोथा को उपयुक्त समझा। बोथा को राजस्थान ने सीजन चार के लिए नौ लाख पचास हजार डॉलर में खरीदा था जिसे लेकर कई सवाल भी उठाए गए थे।
बोथा ने कहा कोच और कप्तान ने मुझसे संपर्क किया और मुझसे साधारण तरीके से पूछा कि क्या मैं शीर्ष क्रम में खेलना चाहता हूं और मैंने कहा कि हां मैं बिल्कुल इसके लिए तैयार हूं। मैं हमेशा बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करते देखता था कि क्योंकि महज कुछ गेंदों के शेष रहते बल्लेबाजी करना बढ़िया एहसास नहीं है।
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को अपनी राष्ट्रीय टीम में आमतौर पर आखिरी ओवरों में अधिक रन बनाने की जरूरत के समय खिलाया जाता रहा है। हालांकि बोथा को सीमित ओवरों में खेलाए जाने के लिहाज से बेहतरीन खिलाड़ी समझा जाता है और यह भी एक वजह है कि उन्हें आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान के लिए शीर्ष क्रम में खेलने का मौका दिया गया है।
बोथा ने कहा मुझे विश्वास है कि मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने में समर्थ हूं और भारतीय उपमहाद्वीप की पिचों पर बल्लेबाजी के लिहाज से काफी बढ़िया है जिसने मुझे शीर्ष क्रम में खेलने के लिए और भी अधिक प्रोत्साहित किया है।
उन्होंने कहा पहले बल्लेबाजी करने से आपको विकेट पर जमने में मदद मिलती है और आप शुरुआती 15 से 20 रन बनाकर खेल में आगे बड़ा स्कोर बनाने के बारे में सोच सकते हैं जबकि दूसरी तरफ जब आप आखिरी ओवरों में खेलने के लिए उतरते हैं तो आपको तुरंत रन बनाने होते हैं जो आसान नहीं होता।
बोथा ने आईपीएल में अब तक राजस्थान के लिए कई अच्छी पारियों खेली हैं। बोथा ने लीग में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में 47 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली थी जिसमें टीम को आठ विकेट से जीत हासिल हुई। वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ मैच में भी बोथा ने 32 गेंदों पर 39 रनों की अहम पारी खेली थी।
ऑफ स्पिनर ने टीम के अन्य खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा मैं जिन खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी कर रहा हूं वे शानदार खेलकर कई बार मेरे लिए खेल को आसान बना देते हैं। राहुल द्रविड़, रोस टेलर और शेन वॉटसन भी कई बार बढ़िया स्कोर खड़ा कर मुझ पर से दबाव को कम करने में मदद करते हैं। बोथा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी टीम की पहली हार के बाद उंगली में चोट के कारण अगले कुछ मैच नहीं खेले। उस दौरान राजस्थान ने तीन में से दो मैच गंवाए और एक मैच रद्द रहा।
वह कोच्चि टसर्क्स केरल के खिलाफ सातवें मैच से मैदान में लौटे जिसके बाद टीम में एक के बाद एक तीन मैच जीत कर टॉप चार में जगह बना ली। (वार्ता)