वीरू की जांबाज पारी से दिल्ली विजयी
कप्तान वीरेंद्र सहवाग की मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई 80 रन की जांबाज पारी से दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल में हार का सिलसिला तोड़ते हुए शनिवार को यहाँ कोच्चि टस्कर्स केरल को 38 रन से हराया।
अकसर फुटबॉल के लिए उपयोग किए जाने वाले नेहरू स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के माकूल नहीं थी। गेंद नीचे रह रही थी और इसमें सहवाग की तरह टिककर खेलना जरूरी था। दिल्ली की पारी सहवाग के इर्द गिर्द ही घूमती रही। उन्होंने 47 गेंद पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाए जिससे डेयरडेविल्स अंतिम आठ ओवर में 97 रन और कुल सात विकेट पर 157 रन बनाने में सफल रहा।
कोच्चि के बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल करने में जल्दबाजी दिखाई और सहवाग की तरह रणनीतिक पारी नहीं खेली। कोच्चि की टीम 18.5 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से रवीन्द्र जड़ेजा जडेजा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। दिल्ली के लिए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों मोर्ने मोर्कल और रीलोफ वान डर मर्व ने तीन-तीन जबकि इरफान पठान और अजित अगरकर ने दो-दो विकेट लिए।
दिल्ली ने लगातार दो हार के बाद जीत दर्ज की है। उसके अब आठ मैच में छह अंक हैं। वह अब अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुँच गया है और और उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार रखी हैं। कोच्चि की यह लगातार तीसरी हार है और उसके आठ मैच छह अंक हैं। कोच्चि अब नौवें स्थान पर खिसक गया है।
पठान के अगले ओवर में ब्रैंडन मैकुलम (7) मुश्किल विकेट पर शॉर्ट पिच गेंद को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूककर बोल्ड हो गए। बाएँ हाथ के इस तेज गेंदबाज ने नीची रहती गेंद पर पार्थिव पटेल का विकेट भी उखाड़ा।
कप्तान महेला जयवर्धने (28 गेंद पर 18 रन) के पास भी पिच का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने अगरकर की गेंद पर सहवाग को कैच का अभ्यास कराया। ब्रैड हॉज (27) भी जल्दी पैवेलियन लौट जाते, लेकिन वान डर मर्व के ओवर में पठान ने लांग ऑन बाउंड्री पर उनका हाथ में आया कैच टपका दिया।
कोच्चि ने भी 12 ओवर में 62 रन बनाए थे, लेकिन उसके बल्लेबाज आखिरी ओवरों में सहवाग जैसा धमाल नहीं मचा पाए। मोर्कल ने अपने दूसरे स्पैल की पहली गेंद पर ही हॉज को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और फिर अगले ओवर में बालचंद्र अखिल (13) को भी पैवेलियन भेजा।
मर्व ने जड़ेजा का कैच लपकने के बाद पारी के 19वें ओवर में पांच गेंद के अंदर तीन विकेट लेकर कोच्चि की पारी का अंत किया।
इससे पहले श्रीसंत ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर दिल्ली को बैकफुट पर भेज दिया था, लेकिन कोच्चि इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा। दिल्ली ने 12वें ओवर तक तीन विकेट पर 60 रन बनाए थे, लेकिन सहवाग ने 15 गेंद पर 49 रन ठोंके जिससे दिल्ली अंतिम आठ ओवर में 97 रन जुटाने में सफल रहा।
श्रीसंत ने वार्नर का विकेट उखाड़ने के तुरंत बाद जमीन से चिपकती गेंद पर ओझा को पगबाधा आउट किया। वेणुगोपाल (10 गेंद पर एक रन) ने चार ओवर तक अपने कप्तान का साथ दिया, लेकिन जड़ेजा ने आते ही उन्हें पगबाधा कर दिया।
पिच के मिजाज को देखकर सहवाग ने भी सतर्कता बरती। दिल्ली का स्कोर जब 12 ओवर में 60 रन था तब सहवाग के नाम पर भी 32 गेंद पर 31 रन दर्ज थे। इस बीच उन्हें 18 रन के निजी योग पर श्रीसंत से जीवनदान भी मिला था।
सहवाग के असली तेवर इसके बाद देखने को मिले। उन्होंने जड़ेजा पर लगातार दो छक्के जड़े और फिर विनयकुमार के बाउंसर को मिडविकेट पर छह रन के लिए भेजकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में योगेश नागर (22) को विकेटों के बीच दौड़ में ढिलाई की सजा रन आउट के रूप में भुगतनी पड़ी।
सहवाग ने इसके बाद अखिल को अपना निशाना बनाया और उनके ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए। ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को जब 17वें ओवर में गेंद सौंपी गई तो सहवाग ने उनका स्वागत चौके और छक्के से किया, लेकिन विनयकुमार के अगले ओवर में उन्होंने एक्स्ट्रा कवर पर कैच थमा दिया।
विनयकुमार के इस ओवर में ट्रेविस ब्रिट (20) ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बटोरे। पठान सात गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। (भाषा)