रॉयल चैलेंजर्स से जुड़े गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान तथा सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल-4 में अब रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए नजर आएँगे।
आरसीबी ने चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डिर्क नैनिस की जगह गेल को शेष सत्र के लिए अनुबंधित किया है। गेल इससे पहले के तीन सत्रों में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के सदस्य थे, लेकिन जनवरी में हुए नीलामी में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।
गेल का आधार मूल्य 4 लाख डॉलर रखा गया था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनकी उपलब्धता स्पष्ट नहीं होने की वजह से उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई थी।
वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने गेल समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो वन-डे मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया। (एजेंसियाँ)