रायल्स के नो बॉल से मिला जीवनदान-गिली
किंग्स इलेवन पंजाब को राजस्थान रायल्स पर मिली जीत के बाद कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने रायल्स के नो बॉल की झड़ी को टीम के लिए जीवनदान बताया है।
गिलक्रिस्ट ने मैच के बाद कहा टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद टीम ने लय पकड़ी है और एक के बाद एक मिली तीसरी जीत से मैं बेहद खुश हूँ। उन्होंने कहा गुरूवार को हम काफी भाग्यशाली रहे कि रायल्स ने कई नो बॉल डाले जिसके बाद हमने मैच में तेजी दिखाई और बढ़िया स्कोर खड़ा किया। गुरुवार को यहाँ किंग्स और रायल्स के बीच हुए मैच में किंग्स ने रायल्स को 49 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई।
गिली ने शान मार्श की 42 गेंदों पर 71 रनों की मैन ऑफ द मैच परफार्मेंस की प्रशंसा करते हुए कहा मार्श बेहतरीन थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और जीत के लिए अहम योगदान दिया। आईपीएल के पहले सत्र में सबसे अधिक रन बटोरने वाले मार्श ने मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने के बाद कहा घरेलू मैदान पर रन बटोरना अच्छा अनुभव है और इस जीत में सबने अपना अपना योगदान दिया है। (वार्ता)